सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र की ब्रिजीशनगर पंचायत में अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए गए तालाब को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर तालाब के नाम पर केवल कुछ मीटर की एक पाल (बांध) ही दिखाई दे रही है, जबकि पूरा तालाब धरातल पर मौजूद नहीं है। 25 लाख रुपये निकालने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और सचिव ने इस तालाब के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की राशि निकाल ली, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा ही छोड़ दिया गया। उनका कहना है कि राशि का दुरुपयोग कर केवल कागजों में काम पूरा दिखाया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में सरपंच और सचिव ने संबंधित अधिकारियों से मिलीभगत कर सरकारी योजना में गड़बड़ी की है। उनका कहना है कि योजनाओं की राशि का बंदरबांट कर लिया गया और वास्तविक काम नहीं किया गया। अधिकारियों ने साधी चुप्पी
मामले में जब संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो किसी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। अब ग्रामीण इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Source link