भीलवाड़ा की पारोली थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन पर कार्रवाई की।मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने छापड़ेल से आसोप की ओर जा रहे डंपर को रोका।डंपर में करीब 35 टन बजरी भरी मिली। पुलिस ने वाहन जब्त किया और ड्राइवर को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर कार्रवाई की पारोली थाने के एएसआई रामेश्वर लाल टीम के साथ सरकारी जीप से नाइट गश्त पर थे।कोटाज पहुंचने पर गुप्त सूचना मिली।जिसमे बताया कि छापड़ेल से आसोप की ओर एक डंपर अवैध खनिज बजरी भरकर जा रहा है।पुलिस ने छापड़ेल चौराहा से आसोप की ओर जाते डंपर का पीछा किया।ड्राइवर ने तेज गति से भगाने की कोशिश की।कुछ दूरी पर पुलिस ने डंपर को रोक लिया। बनास नदी से बजरी चोरी करना कबूल किया जांच में बजरी के कोई परमिट नहीं मिले।कोई अनुमति प्रमाणपत्र नहीं मिला।ड्राइवर ने अपना नाम दिलकुश बंजारा पिता श्याम लाल बंजारा निवासी कल्याणपुरा बताया।पूछताछ में उसने गांव सरा का खेड़ा के पास बनास नदी से बजरी चोरी कर ले जाना कबूल किया।एएसआई रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि डंपर से अवैध तरीके से बजरी का परिवहन हो रहा था।डंपर को जब्त कर थाने परिसर में खड़ा किया और आगे कार्रवाई के लिए माइनिंग डिपार्टमेंट को सूचित किया ।
Source link