भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली महिला इंजीनियर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना गुरुवार शाम की है, जबकि परिजनों की मौजूदगी में शुक्रवार दोपहर बॉडी का पीएम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने प्रेम में नाकाम होकर सुसाइड करने की बात लिखी है। इस नोट में एक युवक का जिक्र करते हुए उसके साथ बिताए खास पलों की जानकारी लिखी है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इंदौर में प्राइवेट जॉब कर रही थी प्रधान आरक्षक संतोष मीना ने बताया कि तनु कुशवाह पुत्री भगवान कुशवाह (25) कोलार की रहने वाली थी। वह बी.टेक करने के बाद बीते तीन सालों से इंदौर की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रही थी। 15 अप्रैल को छुट्टी लेकर भोपाल आई थी। परिजनों की गैर मौजूदगी में गुरुवार की रात को उसने घर में पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना स्थल पर ही पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में साथ काम करने वाले युवक का जिक्र युवती ने सुसाइड नोट में साथ जॉब करने वाले एक युवक के नाम को संबोधित करते हुए उसके साथ बिताए लम्हो का जिक्र किया। प्रेम में नाकाम होने की कई बातें लिखी हैं। हालांकि सुसाइड नोट में युवक पर किसी प्रकार के प्रताड़ित करने के आरोप नहीं है। नोट को जब्त कर जांच के लिए भेजा है। परिजनों के डिटेल बयानों के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। नगर निगम के कर्मचारी हैं पिता मृतका दो बहनों में बड़ी थी। उसके पिता नगर निगम में जॉब करते हैं। जबकि मां प्राइवेट काम करती हैं। बहन फिलहाल पढ़ाई कर रही है। तनु कई सपने लेकर इंदौर की एक कंपनी में जॉब करने पहुंची थी। वह बेहद गरीब परिवार से होने के साथ ही महनतकश थी। सरकारी योजनाओं का फायदा लेकर ग्रेजुएशन किया और बड़ी कंपनी में जॉब करने पहुंची।
Source link