महवा में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग:केमिकल जलने से कॉलोनीवासियों को हो रही सांस लेने में दिक्कत; कचरा जलाने की वजह से हुआ हादसा




महुआ में एक गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री से भारी मात्रा में केमिकल युक्त धुआं उठने लगा। तेज गंध के साथ उठ रहे धूएं से आसपास की कॉलोनियों में लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। हादसा मंगलवार देर रात, मिस्त्री मार्केट में मम्मू पेट्रोल पंप के पीछे स्थित फैक्ट्री में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही महुआ नगरपालिका की दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री परिसर में कचरा जलाने के दौरान यह आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं से लोगों का दम घुटा, अस्पताल में भर्ती नगरपालिका महुआ के फायर इंस्पेक्टर अरुण चौहान ने बताया- आग के कारण उठ रहे केमिकल धुएं से आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई लोगों ने दम घुटने और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तुरंत महुआ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना स्थल पर पुलिस प्रशासन और नगरपालिका के अधिकारी मौजूद हैं और हालात को काबू में करने के प्रयास जारी हैं। प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *