मानसा में खुद के अपहरण की रची झूठी कहानी:परिवार से पैसे हड़पने के लिए रची साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार




मानसा पुलिस ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचकर परिवार से पैसे हड़पने की साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक और उसके साथियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि यह साजिश कनाडा से आए 5 लाख रुपए को छिपाने के लिए रची गई थी। पुलिस को उस समय सूचना मिली जब मानसा जिले के गांव ख्याला कलां निवासी राज सिंह ने डायल 112 पर कॉल कर बताया कि उनका बेटा संदीप सिंह बैंक से पैसे निकालने गया था। राज सिंह के अनुसार, संदीप को मानसा आरटीओ कार्यालय के पास अज्ञात व्यक्तियों ने अगवा कर लिया था।
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा एसएसपी मानसा भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदीप सिंह और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि संदीप सिंह की बहन ने कनाडा से उसके खाते में 5 लाख रुपये भेजे थे। संदीप ने अपने दोस्त केसर सिंह के साथ मिलकर यह रकम बैंक से निकाली। रुपए डबल करने का दिया लालच इसके बाद वे एक व्यक्ति के झांसे में आ गए, जिसने पैसे दोगुने करने का लालच दिया। यह व्यक्ति बठिंडा का रहने वाला था। आरोपी संदीप और उसके दोस्त केसर सिंह के घर गए, जहां पैसे दोगुने करने की कोशिश की गई। इस दौरान बठिंडा वाले व्यक्ति ने 10 हजार रुपए ले लिए। पुलिस ने कैश किया बरामद बाकी के ढाई लाख रुपये को दोगुना करने के लिए केमिकल लगाया गया, जिससे पैसों में आग लग गई और वे जलकर राख हो गए। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पैसे छिपाने और परिवार को गुमराह करने के लिए झूठे अपहरण की कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने जांच के दौरान 2 लाख 30 हजार रुपये और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपियों ने बताया कि करीब 20 हजार रुपए खर्च किए जा चुके थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *