मिशन शक्ति 5.0 का दूसरा चरण शुरू:औरैया में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर




उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति 5.0’ के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया है। इसी क्रम में औरैया पुलिस ने जनपद में अभियान तेज कर दिया है। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश और अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन के कुशल मार्गदर्शन में, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के पर्यवेक्षण और पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के विभिन्न थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल और महिला बीट पुलिसकर्मी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ये टीमें थाना क्षेत्र के गांवों, पंचायत भवनों, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंडों और मंदिरों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भ्रमण कर रही हैं। इस दौरान बालिकाओं और महिलाओं से बातचीत कर उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान, शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी जा रही है। औरैया पुलिस द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया जा रहा है। इनमें 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 1078, 181, 112 जैसे महत्वपूर्ण नंबर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम) का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। महिलाओं को उनके अधिकारों और महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है, साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *