शादी में नाचते समय गिरा युवक, बॉडी से गुजरी बाइक:नालंदा में मौत के बाद हंगामा, स्कॉर्पियो-कार में तोड़फोड़; 6 महीना पहले पिता बना था




नालंदा के मोहिद्दीनपुर गांव में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई।सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष कुमार(23) के तौर पर हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। रास्ते से गुजरने वाले वाहनों में तोड़फोड़ की गई। जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र की है। पिता विजय मांझी ने बताया कि गांव रिश्ते में लगनी वाली भतीजी की बारात आने वाली थी। पूरा परिवार और गांव के लोग जश्न में डूबे थे। होकर रामघाट-डियावां मार्ग पर मनीष डीजे की धुन पर नाच रहा था। डांस के दौरान धक्का-मुक्की के कारण मेरा बेटा रोड पर गिर पड़ा। बदकिस्मती से उसी समय पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दो बाइक एक के बाद एक उसके ऊपर से गुजर गई। हादसे में मनीष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्कॉर्पियो-कार में तोड़फोड़ युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। सड़क से गुजर रहे अन्य मोटरसाइकिल सवारों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आक्रोशित भीड़ ने मौके पर मौजूद एक स्कॉर्पियो और एक कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष शशि मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस उपद्रव करने वाले तत्वों और हादसे के जिम्मेदार बाइक सवारों की पहचान करने में जुटी है। 6 महीना पहले बना था पिता मृतक अपने छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। महज छह माह पहले ही एक बच्चे का पिता बना था। उसकी मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *