भारत रत्न बीआर अम्बेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर जयपुर के मूर्तिकार पंकज भार्गव ने उनकी आदमकद प्रतिमा का निर्माण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह प्रतिमा न केवल बाबा साहेब के महान व्यक्तित्व को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है, बल्कि उनके विचारों समानता, न्याय और अधिकार को भी सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती है। इस प्रतिमा में डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व की गरिमा और उनके विचारों की गहराई को बारीकी से उकेरा गया है। मूर्तिकार ने इसे इस प्रकार आकार दिया है कि दर्शक न केवल इसे एक कलाकृति के रूप में देखें, बल्कि उनके संघर्ष, दूरदर्शिता और समाज सुधार के संकल्प को भी महसूस कर सकें। उल्लेखनीय है कि पंकज भार्गव इससे पहले भी कई प्रेरणादायक हस्तियों पर उत्कृष्ट प्रतिमाएं तैयार कर चुके हैं। उन्होंने सुभाष चन्द्र बोस सहित बॉलीवुड की हस्तियों और देश् की कई महान व्यक्तित्वों पर अपनी कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। उनकी कृतियों में देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और भावनात्मक संवेदनशीलता का अनूठा समन्वय देखने को मिलता है।
Source link