मोतिहारी में अवैध गर्भपात से महिला की मौत:नर्सिंग होम सील, एएनएम कल्याणी से मांगा गया स्पष्टीकरण




मोतिहारी में एक निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन ने संबंधित नर्सिंग होम को सील कर दिया है, जबकि एक एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह घटना मधुबन थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास स्थित ‘मनोकामना सेवा सदन’ नामक अवैध क्लिनिक में हुई। तीन दिन पहले सपना कुमारी नामक महिला की गर्भपात के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। लिंग जांच के बाद कराया गर्भपात मृतका के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पहले लिंग जांच की गई और फिर अवैध तरीके से गर्भपात कराया गया, जिससे उनकी बेटी की जान चली गई। इन आरोपों के बाद पुलिस ने संबंधित अल्ट्रासाउंड केंद्र की तलाश तेज कर दी है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पदस्थापित एएनएम कल्याणी कुमारी का नाम सामने आया है। मधुबन सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इंद्रजीत कुमार ने उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ‘मनोकामना सेवा सदन’ किया गया सील मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बीडीओ सह मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ‘मनोकामना सेवा सदन’ को विधिवत सील कर दिया। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और अवैध क्लीनिकों पर नियंत्रण को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *