मोहाली पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को पकड़ा:कारतूस और पिस्तौल बरामद, स्कूटी और कार जब्त, 3 लाख कैश ले गए थे




मोहाली जिले में खरड़ पुलिस ने 2 अप्रैल को गैस एजेंसी के कर्मचारियों से हुई साढ़े तीन लाख रुपये की लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक एक्टिवा स्कूटर और एक कार बरामद की है। तीनों आरोपियों को खरड़ कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के निर्देश पर पुलिस टीमों ने तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। आरोपियों की पहचान कर उन्हें 15 अप्रैल को हिरासत में लिया गया। गैस एजेंसी की कलेक्शन लेकर जा रहे थे डीएसपी खरड़ करण सिंह संधू ने बताया कि 2 अप्रैल को विपन कुमार नामक कर्मचारी गैस एजेंसी की कलेक्शन लेकर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोका। आरोपियों ने हथियार दिखाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया और भागते समय हवा में दो बार फायर भी किए। तीन आरोपी गिरफ्तार घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विभिन्न पहलुओं पर काम करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा, मनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं केस जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस उनके पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई एक अन्य पिस्टल और लूटी गई नकदी बरामद की जानी बाकी है। इस संबंध में उनसे पूछताछ जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *