मोहाली में नाका तोड़ भागे कार सवार युवक:पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, पीछा कर पकड़े गए; धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया




मोहाली जिले की खरड़ सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जीटीपीएल कॉलोनी के पास नाकाबंदी की। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस टीम ने एक वेरना कार को रुकने का इशारा किया। हालांकि, कार सवार युवकों ने नाका तोड़कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस की गाड़ी कार के पीछे लग गई और कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद कार एक सोसाइटी के अंदर घुस गई। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को घेरकर रोक लिया। कार रुकते ही उसमें सवार युवक उतरने लगे और पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगे। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते दिखा युवक इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतते हुए कुछ युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य आरोपियों की तलाश भी की जाएगी। सदर एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कार सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *