मोहाली में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी पर हमला:सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस




मोहाली जिले के डेराबस्सी की इको ग्रीन सिटी-2 सोसायटी में एक 66 वर्षीय रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी महेश्वर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पानी सप्लाई का काम देखने वाले महेश्वर को हमले में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। विवाद की शुरुआत सोसायटी के सोशल मीडिया ग्रुप में एक पोस्ट से हुई। बुजुर्ग के बेटे टिंकू ने बताया कि एक व्यक्ति ने उनके पिता पर ट्यूबवेल पंप समय पर बंद न करने और उसे बेवजह चलाने का आरोप लगाया था। टिंकू के अनुसार, उनके पिता सोसायटी में निस्वार्थ भाव से पानी की सप्लाई का काम संभालते हैं। बातचीत के दौरान हुई कहासुनी पोस्ट के बारे में पता चलने पर महेश्वर संबंधित व्यक्ति से बात करने और स्थिति स्पष्ट करने उसके घर गए। हालांकि, वह व्यक्ति घर पर मौजूद नहीं था। बाद में जब दोनों का आमना-सामना हुआ, तो बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी ने गुस्से में आकर बुजुर्ग महेश्वर पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके चेहरे, होंठ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *