युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,हवा में फायर किया,CCTV:धमकी दी-पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे;मामला दर्ज




शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हथियारबंद युवकों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 11 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे इंदिरा कॉलोनी स्थित खंडेलवाल जनरल स्टोर के पास की है, जहां खुशाल सैनी अपने दोस्तों के साथ बैठा था। उसी दौरान दो युवकों ने मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। इसके बाद 13 अप्रैल की रात को मामला और बढ़ गया। आरोप है कि रानु पंडित और उसके साथी 15-20 बाइकों पर सवार होकर हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे। उनके हाथों में लोहे की रॉड थी और वे नितिन नाम के युवक को तलाश रहे थे। नितिन वहां से भाग निकला, लेकिन मौके पर मौजूद खुशाल सैनी को आरोपियों ने घेर लिया और उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में खुशाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में 4 टांके आए हैं। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद आरोपी जाते-जाते हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। आरोप है कि उन्होंने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो जान से मार देंगे।जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है की 15 से 20 युवक एक युवक के पीछे लाठी-डंडे लेकर दौड़ रहे है और जिनके हाथ में हथियार भी थे।और हवा में फायर करके भागते हुए दिखाई दिए है। घटना के बाद भय के कारण पीड़ित पक्ष तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका, लेकिन अब हिम्मत जुटाकर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *