राजस्थान में आज बारिश की संभावना:18 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, बाड़मेर में सबसे ज्यादा गर्मी रही




राजस्थान में तेज गर्मी और लू के बीच शुक्रवार को बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 5 से ज्यादा जिलों हल्की बरसात हो सकती है। जयपुर सहित कई जिलों में गुरुवार रात से ही घने बादल छाए हुए हैं। वहीं, गुरुवार को 18 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, फलोदी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर, जैसलमेर में दर्ज हुआ। नए सिस्टम के कारण अचानक बदला मौसम मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके असर से राज्य में मौसम में बदलाव हुआ है। 16 अप्रैल को दोपहर बाद पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के इलाकों में इसका असर दिखा। हल्के वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से इलाकों में बादल छाए और धूप थोड़ी कमजोर हुई। सिस्टम का असर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, अलवर के इलाकों में दिख सकता है। इन जिलों में आज बारिश की संभावना है। जयपुर में गुरुवार देर शाम से गर्मी कम हुई है। 43 डिग्री के करीब दिन का पारा पिछले 24 घंटे में सभी जिलों में सुबह से दोपहर तक आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर और 42.8 जैसलमेर में दर्ज हुआ। इन जिलों में हीटवेवट को लेकर भी अलर्ट है। रेगिस्तानी जिले बीते कई दिनों से तेज गर्मी की चपेट में है। यहां चल रही गर्म हवा के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *