मंडी में लिफ्टिंग का कार्य भी किया जा रहा है।
मोगा जिले की अनाज मंडियों में गेहूं खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। अब तक जिले की विभिन्न मंडियों से 26 हजार 835 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। खरीदी गई फसल का उठान (लिफ्टिंग) भी शुरू हो गया है। यह जानकारी जिला लोक संपर्क कार्यालय ने द
.
डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बताया कि आने वाले दिनों में मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी अनाज मंडियों में पुख्ता प्रबंध किए हैं, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रखना है।
ट्रक में गेहूं लोड करते कर्मचारी।
7.35 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य
डीसी सेतिया ने यह भी बताया कि इस सीजन के लिए मोगा जिले में कुल 7.35 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मार्कफेड, पनसप, वेयरहाउस और पनग्रेन जैसी विभिन्न खरीद एजेंसियां सक्रियता से काम कर रही हैं। मंडियों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
सेतिया ने मंडी बोर्ड, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लगातार मंडियों का दौरा कर खरीद कार्य की निगरानी करें। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए और किसानों को समय पर भुगतान मिल सके।
डीसी ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों में लाएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
गेहूं से लोड किया गया ट्रक।