राजस्थान में पारा 44 डिग्री के करीब, लू की चेतावनी:श्रीगंगानगर सबसे गर्म, जयपुर में स्कूलों का टाइम बदला, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम




राजस्थान में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बुधवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में दिनभर चली गर्म हवा और तेज धूप के कारण दिन के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। श्रीगंगानगर जिले में दिनभर आंधी भी चली। जयपुर में 8वीं कक्षा तक के स्कूल समय में बदलाव किया है, जिसे 27 अप्रैल से लागू किया जाएगा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 24 अप्रैल से राजस्थान में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में गर्मी की 2 तस्वीरें… ये शहर सबसे ज्यादा गर्म… इन जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा पिछले 24 घंटे में राज्य के सभी इलाकों में मौसम साफ रहा। कोटा, पिलानी, चित्तौड़गढ़, चूरू, श्रीगंगानगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू समेत उत्तर-पूर्व के जिलों में बुधवार को दिनभर हल्की से मध्यम गति की धूलभरी हवा चली। अब आगे क्या राजस्थान के प्रमुख शहरों में गर्मी का हाल जयपुर में पारा 40 पार, स्कूलों की टाइमिंग बदली जयपुर में बुधवार को दिनभर तेज धूप रही और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में दोपहर में हल्की गर्म हवा चली। मौसम विभाग ने यहां अगले दो-चार दिन में गर्मी और बढ़ने की आशंका जताई है। इसको देखते हुए जिला कलेक्टर ने 27 अप्रैल से जयपुर जिले में छोटे बच्चों के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। अलवर में लू का असर महसूस हुआ अलवर में बुधवार को सुबह से गर्म हवा को असर रहा। दोपहर के समय गर्मी बढ़ गई। इस सीजन में पहली बार लू का असर महसूस हुआ। दिन में गर्म हवा चली। दोपहर 2 बजे के आसपास अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री पर पहुंच गया। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की आशंका है। जोधपुर में पारा सामान्य से ज्यादा जोधपुर में बुधवार को गर्मी का असर बना रहा। शहर का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। वहीं, लू की आशंका को देखते हुए आज के लिए एडवाइजरी जारी की है। अजमेर में भी दिन में तप रहा अजमेर में बुधवार को गर्मी का असर तेज हो गया। धूप ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। जो मंगलवार के मुकाबले अधिक रहा। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी का असर भी बढ़ गया है। सीकर में सुबह-शाम बाहर निकलने से बच रहे लोग सीकर में पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। गर्म हवा चल रही है। बुधवार को आसमान साफ होने की वजह से धूप में तेज रही। जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, फतेहपुर में कृषि अनुसंधान केंद्र पर स्थित मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया था। कोटा मे एक डिग्री बढ़ा तापमान कोटा दिन का तापमान एक डिग्री बढ़ गया है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, न्यूनतम पारा तीन डिग्री गिरकर 25 डिग्री दर्ज हुआ। दोपहर में कुछ समय के लिए तेज हवा चली। उदयपुर मे पारा 38.8 डिग्री पर पहुंचा उदयपुर में बुधवार को मौसम साफ और गर्म रहा। दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा। दोपहर में गर्मी का असर तेज रहा, लेकिन सुबह-शाम राहत भरी रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *