[ad_1]
रायसेन में गैस सिलेंडरों की अनुपलब्धता के कारण उपभोक्ताओं ने गुरुवार सुबह चक्का जाम कर दिया। सांची रोड स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने रायसेन-विदिशा रोड पर सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया। चक्का जाम करीब 10 से 12 मिनट तक चला। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और उपभोक्ताओं को समझाकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने उपभोक्ताओं से बात की और उन्हें एजेंसी संचालक से चर्चा करने को कहा। गैस एजेंसी संचालक ने प्रशासन को बताया कि उन्हें ऊपर से ही सिलेंडरों का स्टॉक प्राप्त नहीं हुआ है। एजेंसी और गोदाम दोनों जगह गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण वे उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे सुबह से ही सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन में लगे थे। कई उपभोक्ताओं के घरों में शादी और अन्य कार्यक्रम हैं, जिसके लिए उन्हें तत्काल सिलेंडरों की आवश्यकता है। सिलेंडर न मिलने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थाना प्रभारी ने एजेंसी संचालक को स्थिति से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने भी उपभोक्ताओं को जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
[ad_2]
Source link