लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट में फ्लैट्स के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक लोग 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। पहले यह अवधि जल्द समाप्त होने वाली थी, जिसे 15 दिन के लिए बढ़ाया गया है। इस प्रोजेक्ट में करीब 1900 वर्गफुट के 384 प्रीमियम फ्लैट बनाए जाएंगे। सभी फ्लैट्स 3 बीएचके और सर्वेंट रूम के साथ होंगे। आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी से किया जाएगा। सिर्फ ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन पंजीकरण केवल एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही किया जा सकेगा। इसके लिए आवेदकों को फ्लैट की अनुमानित कीमत का 5% बतौर रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह शुल्क 2.5% रखा गया है। लोकेशन बनी बड़ी खासियत मिल रोड, ऐशबाग स्थित इस प्रोजेक्ट की कनेक्टिविटी को इसकी सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है। यहां से चारबाग रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, नाका, आलमबाग और अमीनाबाद जैसे प्रमुख बाजार बेहद करीब हैं। पुराने लखनऊ के घनी आबादी वाले इलाके में इस तरह का प्रोजेक्ट कम ही देखने को मिलता है। 27 मंजिला 4 टावर, कीमत 1.11 करोड़ से शुरू करीब 17,910 वर्गमीटर में बनने वाले इस प्रोजेक्ट में 27-27 मंजिल के 4 टावर होंगे। फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 1.11 करोड़ रुपए रखी गई है। पार्किंग से लेकर क्लब हाउस तक सभी सुविधाएं सोसाइटी में 600 से ज्यादा वाहनों की पार्किंग, स्विमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले एरिया और पावर बैकअप जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, परिसर में ही कमर्शियल दुकानों की भी व्यवस्था होगी। 3 साल में निर्माण, 5 साल में कब्जा एलडीए ने प्रोजेक्ट को 3 साल में पूरा करने और 5 साल के भीतर फ्लैट का कब्जा देने का लक्ष्य रखा है। आवंटन के बाद खरीदारों को 36 महीने की किस्तों में भुगतान करना होगा।
Source link