लुधियाना के जगराओं में फिरोजपुर से चंडीगढ़ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। रेलवे पुलिस अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि यह घटना बद्दोवाल के पास हुई। ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की तलाशी के दौरान उस के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। 72 घंटे के लिए शव मोर्चरी में रखवाया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में पहचान न होने पर पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर देगी। आसपास के थाना क्षेत्रों को दी गई सूचना मृतक ने पीले-हरे रंग की चेकदार शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। रेलवे पुलिस इस मामले में सिटी पुलिस से भी संपर्क साध रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी थाने में गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज तो नहीं है।
Source link