लुधियाना पंजाब में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत लुधियाना पुलिस ने बुधवार दोपहर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शहर के व्यस्त इलाके सिविल सिटी* में स्थित पिज़्ज़ा एक्सप्रेस नामक दुकान पर पुलिस ने अचानक छापा मारा। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस को यहां से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। दोपहर 2 बजे से चला सर्च ऑपरेशन पुलिस की यह कार्रवाई दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई, जो 8.30 बजे खत्म हुई। पुलिस की कई टीमों ने दुकान को चारों तरफ से घेर लिया है और अंदर सघन तलाशी ली। पिज़्ज़ा की दुकान में अचानक हुई इस रेड से इलाके के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। पक्की सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई सूत्रों के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस पिज़्ज़ा आउटलेट की आड़ में नशे का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। सूचना इतनी पुख्ता थी कि पुलिस ने बिना समय गंवाए रेड की योजना बनाई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा अभी जांच जारी है जांच के बाद पुलिस ने कहा एसीपी (सिविल लाइंस) सरबजीत सिंह ने कहा हमें गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर सिविल सिटी स्थित पिज्ज़ा एक्सप्रेस नामक दुकान पर रेड की गई। वहां से 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल जांच जारी है और इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस सुबह तक पूरी तफ्तीश के बाद बाकी विवरण साझा करेगी।
Source link