स्कूटी की डिग्गी से निकली थी 70 करोड़ की हेरोइन:सर्जरी के बाद भी युवक बेहोश, पुलिस मोबाइल नंबर की जांच में जुटी




बीकानेर के पूगल क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक से जुड़े 70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में नया अपडेट सामने आया है। बुधवार को पीबीएम अस्पताल में युवक की न्यूरो सर्जरी की गई, लेकिन ऑपरेशन के बाद भी उसे अब तक होश नहीं आया है। ऐसे में पुलिस के लिए पूछताछ करना फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा है। घायल युवक की पहचान खेताराम के रूप में हुई है, जो पाली जिले के सोजत का निवासी है। मंगलवार सुबह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। स्कूटी से निकली 70 करोड़ की हेरोइन हादसे के बाद जब पुलिस ने उसकी स्कूटी की डिग्गी की जांच की तो उसमें 70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद हुई। बैग में छोटे-छोटे 27 पैकेट मिले, जिनमें कुल करीब 14 किलोग्राम हेरोइन थी। इतनी बड़ी बरामदगी के बाद मामला बेहद गंभीर हो गया है। सुपर स्पेशलिटी सेंटर में हुआ ऑपरेशन खेताराम के सिर में गंभीर चोट होने के चलते उसकी हालत बिगड़ती गई। इसके बाद पीबीएम अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी सेंटर में डॉ. दिनेश सोढ़ी की टीम ने उसकी न्यूरो सर्जरी की। ऑपरेशन के बाद से वह अचेत है और अब तक होश में नहीं आया है। मोबाइल और वाहन नंबर बने जांच का आधार पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए युवक के मोबाइल और वाहन नंबर के आधार पर जांच कर रही है। जिस बाइक से वह पाली से बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र तक पहुंचा, उसके नंबर से मालिक की पहचान की जा रही है। वहीं उसके मोबाइल के जरिए संपर्कों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मोबाइल लॉक होने के कारण जांच में दिक्कत आ रही है। बीएसएफ भी जुटी जांच में मामले की गंभीरता को देखते हुए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि युवक के होश में न आने से जांच की रफ्तार प्रभावित हो रही है। पुलिस को उम्मीद है कि होश में आने के बाद उससे पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *