लुधियाना में हथियार लेकर घर में घुसे 25 बदमाश:लूट की कोशिश, पुलिस पहुंची तो आरोपी भागे, गाडि़यों से भारी मात्रा में हथियार बरामद




लुधियाना के थाना सदर क्षेत्र में देर रात एक घर पर हथियारबंद हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि 20-25 लोग असलहों से लैस होकर घर में घुस आए और परिवार को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पुलिस ने 2 नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भाई और भतीजे ने साथियों संग किया हमला
शिकायतकर्ता जसविंदरपाल सिंह (57) निवासी गांव दाद ने पुलिस को बताया कि 11 अप्रैल 2026 को उसका भाई हरभजन सिंह और भतीजा जसप्रीत सिंह करीब 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के साथ हथियार लेकर उनके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस हमले में वे बाल बाल बच गए। परिवार से सोना व अन्य कीमती सामान की मांग करने लगे। परिवार ने कमरों में छिपकर बचाई जान
हमले के दौरान जसविंदरपाल सिंह और उसका पूरा परिवार डर के कारण अपने-अपने कमरों में बंद हो गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख कुछ आरोपी अपनी गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए, जबकि कुछ को पुलिस ने मौके से ही काबू कर लिया। हथियार और गाड़ियां बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 गाड़ियां (महिंद्रा थार और स्कॉर्पियो), 1 राइफल (.30 बोर) 4 जिंदा कारतूस सहित 1 पंप एक्शन 12 बोर राइफल 5 जिंदा कारतूस बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर की पुलिस ने हरभजन सिंह, जसप्रीत सिंह समेत 10 अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 329(4), 62, 333, 115(2), 191(3), 190, 61(2), 351(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *