लुधियाना रेलवे स्टेशन के बाहर गुरुवार शाम 7 बजे एक स्नेचर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने लुधियाना से बिहार जा रही एक महिला के पर्स से चांदी के गहने चुराए और फिर सोने की चेन छीनने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, महिला विमलावती अपने पति के साथ शहीद एक्सप्रेस से बिहार जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थी। भीड़ अधिक होने के कारण एक युवक महिला के पीछे खड़ा हो गया। इसी दौरान उसने चालाकी से महिला के पर्स में हाथ डालकर बच्चों के चांदी के कड़े और कुछ चांदी की अंगूठियां निकाल लीं। गली में पहनी सोने की चेन भी उतारी इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के गले में पहनी सोने की चेन उतारने की भी कोशिश की। इस दौरान चेन से लटक रहा लोकेट टूटकर नीचे गिर गया, जिसके बाद महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों और रेलवे स्टेशन के बाहर लोकल अड्डा टायर मार्केट के ऑटो स्टैंड चालकों ने भाग रहे स्नेचर को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने भी डंडे से उसे पीटा। तलाशी दौरान मिले चांदी के कंगन और अंगूठियां तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चांदी के कंगन और अंगूठियां बरामद हुईं, जबकि सोने का लोकेट सड़क पर गिरा मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर रोजाना जेबकतरे सक्रिय रहते हैं, लेकिन पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही। यात्रियों से आए दिन ठगी और चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस मामले में महिला का कहना था कि उसने गांव जाना है उसकी ट्रेन निकल जाएगी इस कारण वह थाना में शिकायत नहीं दे पाई।
Source link