कोटा शहर पुलिस ने चार साल से फरार 10 हजार रुपए के इनामी शातिर वाहन चोर संजय उर्फ उदय मीणा (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और लग्जरी कार चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी जयपुर के सांगानेर में हुलिया बदलकर गैराज में काम कर रहा था। पुलिस ग्राहक बनकर गैराज में पहुंची। पुलिस एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया – जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। इसी अभियान के तहत कुन्हाड़ी थाना में दर्ज क्रेटा कार चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को ट्रैक कर गिरफ्तार किया गया। यह मामला 7 जुलाई 2022 का है, जब संगम विहार निवासी बाबूलाल की कार घर के बाहर से चोरी हो गई थी। पुलिस को देख भागने लगा आरोपी जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से गिरोह का खुलासा किया। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि संजय मीणा फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जयपुर के सांगानेर इलाके में नाम और हुलिया बदलकर गैराज में काम कर रहा है। टीम ने ग्राहक बनकर गैराज में एंट्री की। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन करीब 2 किलोमीटर पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। लग्जरी कारों की चोरी करता था गिरोह पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गिरोह बनाकर लग्जरी कारों की चोरी करता था। ये लोग OBD (ऑन बोर्ड डायग्नोस्टिक) पोर्ट हैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते थे। कार के अंदर डिवाइस लगाकर सॉफ्टवेयर हैक करते और नकली चाबी प्रोग्राम कर कार स्टार्ट कर लेते थे। इसके बाद चोरी की कारों को सस्ते दामों में दूसरे जिलों में बेच देते थे। कार चोर को पकड़ने में विशेष भूमिका कांस्टेबल तवंर सिह की रही हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
Source link