वंदे भारत सहित कई ट्रेनों का रूट बदला:17 अप्रैल को रानी-खीमेल के बीच रेलवे ब्रिज कार्य, जानिए कौन-कौन सी ट्रेनें होंगी डायवर्ट




उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में मदार-पालनपुर रेलखंड पर रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 638 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण इस रेलखंड पर चलने वाली कई गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। इसके चलते 17 अप्रैल को जोधपुर मंडल से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार, ब्लॉक के कारण ट्रेनों को उनके नियमित रूट के बजाय डायवर्टेड रूट से चलाया जाएगा। जोधपुर-साबरमती ट्रेन को दो दिनों के लिए रद्द किया गया है, जबकि वंदे भारत सहित कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन बदले मार्ग से किया जाएगा। इन दो रूट्स पर डायवर्ट रहेंगी गाड़ियां 17 अप्रैल को प्रभावित होने वाली ट्रेनों को मुख्य रूप से दो अलग-अलग वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। इनमें: रूट-1: वाया लूनी-भीलडी-महेसाणा (जोधपुर से साबरमती/मुंबई की ओर) इस मार्ग से वे ट्रेनें चलेंगी जो जोधपुर से रवाना होकर गुजरात या महाराष्ट्र की ओर जा रही हैं। इसमें शामिल हैं: रूट-2: वाया महेसाणा-भीलडी-लूनी (अहमदाबाद से जोधपुर/जम्मूतवी की ओर) गुजरात की ओर से आकर जोधपुर या उससे आगे जाने वाली ट्रेनों को इस मार्ग पर डायवर्ट किया गया है: इन स्टेशनों पर मिलेगा अतिरिक्त ठहराव रेलवे ने स्पष्ट किया है कि रूट बदलने के कारण यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए इन सभी डायवर्टेड ट्रेनों को कुछ अतिरिक्त स्टेशनों पर रोका जाएगा। इनमें समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनमाल, भीलडी और पाटन स्टेशन शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *