वाराणसी के जैतपुरा थानाक्षेत्र के बघवानाला इलाके में स्थित मौर्या बस्ती के बीचों-बीच किशनू और विसनू दो भाइयों की जमीन पर बानी झुग्गी-झोपड़ी में गुरुवार की दोपहर बाद आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की पांच किलोमीटर दूर से लोगों ने आग का धुंआ देखा और सहम गए। इस जमीन पर पश्चिम बंगाल के रहने वाले मुराद शेख, कासिम शेख, जमाल, बुद्धू सहित अन्य 20 लोगों का परिवार रहता है। आग लगने के बाद पूरा मोहल्ला खाली हो गया। लोग भागने लगे क्योंकि ये सभी कूड़ा बीनने का काम करते हैं और अत्यधिक मात्रा में प्लास्टिक और शीशे के सामान का भण्डारण था। जिसमें आग ने धुंआ बनाया तो लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आग लगते ही गाजीपुर की रहने वाली खुशी खरवार ने पुलिस और फायर सर्विस को फोन किया और अपनी लोकेशन भेजी। जिसके बाद यहां पुलिस पहुंची। खुशी यहाँ रूम लेकर पढ़ाई करती हैं। बता दें की यहां रहने वाले सभी लोग पश्चिम बंगाल में मतदान के लिए गए हुए थे। इसलिए किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुआ। इस दौरान झुग्गी-झोपड़ी दो घंटे तक भयानक तरीके से जलती रही जिसमें मौजूद 10 से अधिक छोटे गैस सिलेंडरों में धमाका भी हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग और आग के भयानक मंजार का वीडियो ऊपर तस्वीर पर क्लिक करके देखें…
Source link