सतना में रेलवे कॉलोनी में रेलकर्मी के घर लगी आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जला; सो रहे थे लोको पायलट, धुएं से पता चला




सतना शहर की रेलवे कॉलोनी में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक रेलकर्मी के घर में आग लग गई। इस घटना में घर का फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। लोको पायलट विपिन सिंह के एफ-1 ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर 189 में अचानक आग भड़क उठी। घटना के समय विपिन सिंह दूसरे कमरे में सो रहे थे। धुएं को देखकर जब वे बाहर वाले कमरे में आए, तब तक आग बुरी तरह फैल चुकी थी। आग की सूचना तुरंत आरपीएफ को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आरपीएफ के अलावा आईडब्ल्यू अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे। आरपीएफ के अनुसार, दमकल वाहन के समय पर पहुंचने से आग दूसरे कमरों तक नहीं फैल पाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि आग रसोई तक पहुंच जाती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। आग से कमरे में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जल गया है। आरपीएफ फिलहाल घटना की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *