समस्तीपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक:कहा- पत्नी ससुराल जाना नहीं चाहती है, जान दे दूंगा; पुलिस ने नीचे उतारा




समस्तीपुर में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद जोर-जोर से चिल्लाने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पत्नी के ससुराल नहीं जाने से नाराज था। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की है।
युवक की पहचान वासुदेवपुर निवासी अजित कुमार के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना डायल-112 की टीम मौके पर पहुंचे। समझा-बुझाकर नीचे उतारा। जानकारी के मुताबिक अजित सूरत में रहकर मजदूरी करता था। वहां किसी से विवाद हो गया था। मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। उस मामले में लंबे समय से जेल में बंद था। 17 फरवरी 2026 को जेल से छूटकर वापस घर लौटा था। पत्नी के चरित्र पर शक करता था। मारपीट भी करने लगा, जिससे नाराज होकर दोनों बच्चों को लेकर मायका चली गई। कई बार पत्नी को मनाने गया, लेकन वो घर नहीं लौटी। टावर पर चढ़कर जान देने की धमकी सोमवार सुबह स्थानीय पत्रकारों को फोन करके कहा कि मेरी पत्नी मायके से ससुराल नहीं आ रही है। साथ रहना नहीं चाहती है। मैं बहुत परेशान हूं। मोबाइल टावर पर चढ़कर जान दे दूंगा। इसके बाद ससुराल से 1 किलोमीटर दूर मोबाइल टावर पर चढ़ गया।स्थानीयलोगों ने उसे नीचे उतराने का प्रयास किया, लेकिन वो किसी बात सुनने को तैयार नहीं था। समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा। पूछताछ के लिए थाना लाया गयाहै। ससुराल पक्ष के लोगों को भी थाना बुलायागया है।मामले कीछानबीन की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *