CM योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर दौरे के तीसरे दिन शुक्रवार को 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में ये लोग सुबह से ही पहुंचे थे। एक-एक कर सबके पास गए और उनसे आवेदन लेकर उनकी समस्या पूछी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। मुख्यमंत्री गुरुवार को गोरखपुर से ही पश्चिम बंगाल में चुनावी जनसभा को संबोधित करन गए थे। वहां से लौटने के बाद पिपराइच के लुहसी में स्व. मारकंडेय यादव के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह की पत्नी के ब्रह्मभोज में पहुंचकर भी उन्होंने श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार की सुबह उन्होंने जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनीं। घरेलू विवाद के ज्यादा मामले आए जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी रही। उनमें घरेलू विवाद के मामले अधिक आए। घर से निकालने और शादी के बाद आयी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं। उन्होंने निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कुछ लोग जमीन पर कब्जा की शिकायत लेकर भी पहुंचे थे। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि यदि किसी की जमीन पर कोई अवैध रूप से कब्जा करता है तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाए।
कुछ महिलाओं ने खराब आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए सहायता और आवास दिलाने की मांग की। सीएम ने अधिकारियों को आवास के संबंध में राहत देने का निर्देश दिया। कुछ लोग दूसरे जिलों से भी आए थे। सीएम ने उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। परिजनों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग
जनता दर्शन में कई ऐसे लोग भी आए थे, जिनके परिजनों को गंभीर बीमारी है और आर्थिक अभाव में वे इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने सीएम से इलाज के लिए आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों का इस्टीमेट बनवाकर शासन को भेजा जाए। सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जाएगी। महिला फरियादियों के साथ आए बच्चों को सीएम ने चॉकलेट देकर दुलारा। बच्ची का अन्नप्राशन कराया जनता दर्शन से पहले गोरखनाथ मंदिर परिसर भ्रमण के दौरान सीएम ने एक बच्ची का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने पहले बच्ची को दुलारा और उसके बाद उसका अन्नप्राशन कराया। अक्सर लोग गोरखनाथ मंदिर में सीएम के हाथों बच्चों के अन्नप्राशन के लिए पहुंचते हैं।
Source link