सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही गरजा बुलडोजर:मुंगेर-जमालपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई दुकानें के आगे चला; जुर्माना वसूला




बिहार में भाजपा सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश के मॉडल पर कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद मुंगेर और जमालपुर में एक साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान जमालपुर में कई दुकानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में नगर परिषद प्रशासन और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। सड़क किनारे बनी अस्थाई दुकानों, शेड और छप्परों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। लगभग एक दर्जन से अधिक दुकानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वहीं, मुंगेर में नगर निगम प्रशासन ने शहर के विभिन्न हिस्सों में फुटकर और अस्थाई दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किए गए और कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। निगम प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि चेतावनी के बावजूद यदि दोबारा अतिक्रमण करते पाए गए, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना वसूला जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर यह प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है। मुंगेर और जमालपुर में एक साथ चले इस अभियान से सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। लोगों में यह चर्चा भी रही कि अब बिहार में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *