सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई है। यहां एमसीएच विंग में साल 2016 से बंद पड़ी गायनी आईसीयू का बुधवार को फिर से शुरू किया गया। इसे लेकर जिला अस्पताल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी कार्यक्रम के दौरान पीएमओ (प्रमुख चिकित्सा अधिकारी) डॉ. तेजराम मीणा ने इसका उद्घाटन किया गया। इस पहल से जिले में मातृ एवं स्त्री रोग संबंधी गंभीर मरीजों को बेहतर एवं त्वरित उपचार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर पीएमओ डॉ. तेजराम मीणा ने कहा कि गायनी आईसीयू के पुनः संचालन से प्रसूता महिलाओं एवं जटिल स्त्री रोग मामलों के उपचार में उल्लेखनीय सुधार आएगा। उन्होंने अस्पताल की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए टीम वर्क एवं समर्पण की आवश्यकता पर बल दिया। यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में डॉ. अंजनी मथुरिया, डॉ. एस.एन. अग्रवाल, नर्सिंग अधीक्षक गिर्राज सिंघल, नर्सिंग अधीक्षक मुकेश गुप्ता सहित डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे। इस दौरान नर्सिंग यूनियन के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, महासचिव राधेश्याम मीणा एवं अन्य कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इस दौरान मनोज गुप्ता को गायनी आईसीयू का प्रभारी नियुक्त किया गया।
जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा इस सुविधा के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित हो सकेंगी।
Source link