जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में एक युवक का शव बगीचे में पेड़ से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, जमुनीपुर गांव में बस्ती के पीछे स्थित बगीचे में लोगों ने युवक को गमछे से लटका देखा। उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल मृतक की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर रही मामले की जांच मृतक की पहचान गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गोपालपुर निवासी 26 वर्षीय श्याम जीत गौतम उर्फ बाचा के रूप में हुई है। वह जमुनीपुर गांव में अपनी ससुराल में रितेश कुमार के घर रह रहा था। मृतक की पत्नी का एक बच्चा भी है।पुलिस ने इस मौत को संदिग्ध मानते हुए शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link