दुकान के सामने बाइक खड़ी करने पर चाकूबाजी:गोपालगंज में दुकानदार ने अपशब्द कहते हुए गाड़ी हटाने को कहा, दो घायल




गोपालगंज में दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें एक एमआर समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र में कैलाश होटल के पास की है। घायलों की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के मतेया गांव निवासी धनंजय तिवारी के बेटे आशीर्वाद तिवारी और नगर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव निवासी बीरेंद्र सिंह के बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है। दुकानदार ने अपशब्द कहते हुए बाइक हटाने को कहा बताया जा रहा है कि घायल आशीर्वाद तिवारी ने अपनी बाइक नीतीश कुमार की दुकान के सामने खड़ी कर दी थी। इसी बात को लेकर दुकानदार और बाइक मालिक के बीच विवाद शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया। पेशे से एमआर आशीर्वाद तिवारी, जो हनुमानगढ़ी मुहल्ले में किराए पर रहते हैं, ने बताया कि वे अपनी बाइक दुकान के सामने लगाकर कुछ काम कर रहे थे। तभी दुकानदार ने उन्हें अपशब्द कहते हुए बाइक हटाने को कहा। जब उन्होंने अपशब्द कहने का कारण पूछा, तो आरोपी ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। आशीर्वाद ने चाकू पकड़ लिया, जिससे वे घायल हो गए। ग्राहकों को आने-जाने में हो रही थी दिक्कत वहीं, दूसरे पक्ष के दुकानदार नीतीश कुमार ने बताया कि बाइक दुकान के सामने खड़ी होने से ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने बाइक हटाने को कहा, जिसके बाद मारपीट हुई और उन पर चाकू से हमला किया गया। नगर थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या विवाद की कोई पुरानी रंजिश भी थी या यह तात्कालिक आवेश का परिणाम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *