सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता का सहरसा सदर अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है। मंगलवार को इस मामले में पीड़िता के बयान पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे नाबालिग लड़की गेहूं का बोझा लेने खेत पर गई थी। इसी दौरान तीन युवक उसे उठाकर पास के मकई के खेत में ले गए। तीनों मौके से फरार हो गए
पीड़िता के अनुसार, गांव के ही 25 वर्षीय सरवन और 30 वर्षीय धनिक यादव ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। तीसरा युवक 32 वर्षीय संतोष कुमार ने इस घटना में सहयोग किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। नाबालिग ने घर जाकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने रात करीब 10-11 बजे पुलिस को सूचित किया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही
मंगलवार को पीड़िता के बयान के आधार पर तीनों नामजद युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मंगलवार को घटना को लेकर एफएसएल की टीम मामले की तहकीकात व कार्रवाई में जुटी है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल, पीड़िता का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण जारी है।
Source link