अशोकनगर में IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़:मोबाइल से खुले राज: सट्टा वेबसाइट और लेन-देन के सबूत मिले




अशोकनगर पुलिस ने आईपीएल सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल फोन और सट्टे से संबंधित सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले में ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई की। मैच के दौरान चला रहा था सट्टा
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चल रहे मैच के दौरान आरोपी ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दुबे कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मोंटी जैन को गिरफ्तार किया। मोबाइल से मिले अहम सबूत
आरोपी के पास से जब्त एंड्रॉयड मोबाइल की जांच में कई सट्टा वेबसाइट की आईडी, बड़े वित्तीय लेन-देन के स्क्रीनशॉट और फोनपे ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। ये सभी सबूत उसकी सट्टा गतिविधियों में संलिप्तता की पुष्टि करते हैं। जांच के दौरान इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनमें अंश रघुवंशी, अभिषेक महाना और इंदौर के कुछ संदिग्ध शामिल हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इनकी तलाश कर रही है। पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *