सिपाही के बेटे ने UPSC एनडीए में पाई 174वीं रैंक:पिता पनकी थाने में तैनात, बेटे ने फोन किया तो आंसू छलक पड़े




कानपुर के पनकी थाने में तैनात सिपाही के इकलौते बेटे ने यूपीएससी एनडीए में 174वी रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। पिता पनकी थाने कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। वह मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं। वह दिल्ली में मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा है। बुधवार को बेटे का यूपीएससी का रिजल्ट आया तो आल इण्डिया रैंक 174 आने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटे ने उन्हें फोन कर बताया तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। पिता नेवी से रिटायर, फिर पुलिस में भर्ती हुए मूलरूप से अलीगढ़ के गांव तारापुर, तहसील इसलपुर निवासी कॉन्स्टेबल प्रदीप चौधरी ने बताया- परिवार में पत्नी नीरू चौधरी, इकलौता बेटा मंदीप चौधरी है। प्रदीप ने बताया कि वह नेवी में तैनाती के दौरान ही दिल्ली में परिवार सहित रहने लगे थे। उसी दौरान बेटे कि शुरुआती शिक्षा नेवी स्कूल में ही हुई। उसके बाद वह नेवी से 2018 में रिटायर्ड होने के बाद 2021 में पुलिस विभाग मे भर्ती हो गए। उन्हें कानपुर आना पड़ा। बीएससी 1st ईयर की पढ़ाई कर रहा मंदीप चौधरी 2022 में उनकी पोस्टिंग पनकी थाने मे हो गई, जिसके बाद बेटा और पत्नी वही दिल्ली मे ही रहने लगी। बेटे ने 12वीं तक की पढ़ाई नेवी स्कूल से की थी। इसके बाद वह बीएससी में एडमिशन दिल्ली के खालसा कॉलेज मे कराया। वह अभी बीएससी 1st ईयर में ही था। बेटा यूपीएससी की भी तैयारी करता रहता था। पिता प्रदीप ने बताया कि बेटा पढ़ाई में काफी होनहार था। इसके चलते बेटे हाई स्कूल में 94% और इंटर मीडिएट में 93% अंक हासिल किया था। थाना प्रभारी से लेकर अधिकारियों तक ने दी बधाई कॉन्स्टेबल प्रदीप चौधरी ने बताया कि जैसे ही यह बात थाने में पता चली तो थाना प्रभारी से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक ने उन्हें बधाई दी। बेटे के उज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *