सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित:झालावाड़ के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन, उत्साह का माहौल




केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार शाम कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिले के छात्रों ने इन परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे स्कूलों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। परिणाम शाम 4 बजे के बाद जारी किए गए, जबकि छात्र सुबह से ही अपनी वेबसाइट पर नतीजों का इंतजार कर रहे थे। परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई स्कूलों में छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई दी और अपनी सफलता साझा की। इस दौरान, अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों का स्कूल स्टाफ द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया और उन्हें मिठाई खिलाई गई। जिले में कुल 16 सीबीएसई संबद्ध स्कूल संचालित होते हैं। इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए इनमें से 9 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों पर जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के छात्रों ने भी परीक्षा दी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *