सीसीटीवी और डिजिटल ट्रैकिंग से चोर तक पहुंची पुलिस:कुछ दिनों पहले गुमानपुरा थाने के 20 कदम दूरी पर दुकान में की थी चोरी,राजकॉप ऐप से पहचान




कोटा शहर में पुलिस ने आधुनिक तकनीक के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। गुमानपुरा थाने से 20 कदम दुरी पर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज कुछ दिनों में खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज और राजकॉप ऐप की अहम भूमिका रही। घटना 30 मार्च 2026 की रात की है, जब बसंत विहार निवासी अमित चौधरी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो ताले टूटे हुए मिले और अंदर से सिगरेट के पैकेट, गुटखा, नकदी और करीब 2 किलो खुले सिक्के गायब थे। इस पर गुमानपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अधिकारी महेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। काफी मशक्कत के बाद एक कैमरे में संदिग्ध का चेहरा साफ नजर आया। इसके बाद पुलिस ने इस तस्वीर को राजकॉप ऐप के डेटाबेस में अपलोड कर फेशियल रिकग्निशन तकनीक के जरिए आरोपी की पहचान की। जांच में आरोपी की पहचान प्रभाकर मीणा उर्फ चेतन मीणा (23) के रूप में हुई, जो झालावाड़ जिले का रहने वाला है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 8 अप्रैल 2026 को डिटेन कर लिया। फिलहाल आरोपी से चोरी गए सामान की बरामदगी और कोटा व झालावाड़ क्षेत्र में की गई अन्य वारदातों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *