हनुमानगढ़ पुलिस का वांटेड शराब तस्कर गांव पहुंचने पर पकड़ा:15 हजार रुपए का है इनामी; 7 माह से काट रहा था फरारी




बाड़मेर डीएसटी टीम ने शराब तस्करी मामले में 7 माह से फरार चल रहे है हनुमानगढ़ पुलिस के वांटेड को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस ने हनुमानगढ़ पुलिस को सूचना दे दी। एसपी चूनाराम जाट ने बताया- पुलिस मुख्यालय व जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार वांटेड आरोपियों को डिटेन करने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी नितेश आर्य के सुपरविजन में डीएसटी टीम इंचार्ज आदेश कुमार मय टीम को सूचना मिली थी कि हनुमानगढ़ पुलिस का इनामी आरोपी देवाराम उर्फ कालूराम पुत्र दमाराम निवासी रतासर पुलिस थाना बीजराड़ अपने गांव आया हुआ है। इस पर टीम ने उसके गांव में दबिश दी। आरोपी देवाराम को डिटेन कर लिया। फिलहाल पुलिस ने हनुमानगढ़ पुलिस को सूचना दी है। उसके बाद उसको सुपुर्द किया जाएगा। 6 जनवरी को किया था इनाम घोषित हनुमानगढ जिले के पल्लु थाना पुलिस ने शराब तस्करी पर कार्रवाई की थी। इस संबंध में 26 सितंबर को आबकारी अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया था। हनुमानगढ़ एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 6 जनवरी को 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। दो मामले है दर्ज पुलिस ने आरोपी के रिकॉर्ड को खंगाला तो सामने आया कि देवाराम के खिलाफ दो मामले दर्ज है। एक मामला मारपीट का और दूसरा मामला आबकारी आधिनियम का है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *