दौसा में आज यहां बंद रहेगी बिजली:फीडर नंबर 3 की सप्लाई सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बाधित रहेगी




मानसून पूर्व आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को दौसा शहर के 33/11 केवी मंडी रोड सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी फीडर नंबर 3 की विद्युत आपूर्ति सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बाधित रहेगी। एईएन राजेश कुमार ने बताया कि सैंथल पुलिया के पास, कट्टा कलेक्शन, सैंथल मोड़, दुर्गा मंदिर क्षेत्र, विनायक नगर, प्रतीक विहार, मारुति सुजुकी, राजपूत कॉलोनी, ट्रक यूनियन, बैरवा ढाणी, रीको क्षेत्र, श्याम सरोवर, रानी की बिड, पन्नू पेट्रोल पम्प, जयपुर बाईपास सहित संबंधित फीडर के सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *