भोजपुर में केस मैनेज करने के विवाद को लेकर एक छात्र की पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान भलुहीपुर मोहल्ला निवासी किशोर उर्फ वकील यादव के पुत्र दीपक कुमार(16) के तौर पर हुई है। आठवीं क्लास का छात्र है। घटना टाउन थाना क्षेत्र की है। इधर, दीपक कुमार ने बताया कि एक साल पहले मेरे भाई गोलू कुमार की अखाड़े पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पेशे से ऑटो चावक था। अपराधियों ने करीब से छह गोली मारी थी। जिसे लेकर आरोपियों की ओर से पिछले पांच दिनों से केस मैनेज करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। सिर पर ईंट से मारा पीड़ित ने आगे बताया कि सोमवार को दूध देकर वापस घर लौट रहा था। तभी मोहल्ले के ही कुछ लोग आए और कहा कि तुम लोग केस मैनेज कर लो। मना करने पर दूसरे व्यक्ति ने छत से उसके सिर पर ईंट मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मोहल्ले के ही पंकज यादव पर कैसे मैनेज करने को लेकर ईट से मारकर कर सिर फोड़ने और एक राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Source link