श्री शिवमहापुराण कथा जीवन की व्यथा मिटाने वाली:भीलवाड़ा में श्री शिव महापुराण कथा सम्पन्न,फिर जल्दी आने के वादे के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा की विदाई




धर्मनगरी भीलवाड़ा ने मंगलवार को को भक्ति का नया इतिहास लिखा श्री शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन लाखों फीट क्षमता का विशाल पांडाल छोटा नजर आया ओर कथा सुनने को आतुर भक्त धूप ओर गर्मी की परवाह किए बिना जिसे जहां जगह मिली वहीं बैठ गया और अंतिम दिन की कथा सुनी।आज अंतिम दिन कथा का समय सुबह 8 से 11 बजे का था लेकिन रात से ही भक्त कथा स्थल पर जुटने लगे,सुबह 8 बजे भी पांडाल में पैर रखना मुश्किल था। 27 जुलाई तक गौसम्मान आह्वान अभियान कथा के अंतिम दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि शिव महापुराण कथा जीवन की व्यथा मिटाने के लिए है।इस कथा में आने वाला कोई श्रद्धालु खाली हाथ नहीं जाएगा देवाधिदेव महादेव की कृपा उसके साथ रहेगी।उन्होंने गौसेवा की प्रेरणा देते हुए कहा कि गौमाता के बिना सनातन धर्म का टिक पाना मुश्किल है। पाठ्यक्रम से गाय का निबंध निकाल देने से बच्चों को स्मरण ही नहीं होता कि गौमाता की सेवा कैसे करे।भारत सरकार को केजी से लेकर हर कक्षा में गौमाता को एक विषय बनाना चाहिए ताकि बच्चें उस बारे में पढ़ सके।गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए इसके लिए 27 अप्रेल से 27 जुलाई तक गौसम्मान आह्वान अभियान भी चला रहे है। पैसे वाला होना सरल पर अमीर बनना कठिन उन्होंने कहा कि दुनिया में पैसे वाला होना सरल है पर अमीर बनना कठिन है। दुनिया में पैसे वाले तो बहुत है पर सबसे अमीर व्यक्ति वह है जिसे रात्रि में नींद अच्छी आती है, भोजन आसानी से पचता है ओर शरीर को कोई तकलीफ नहीं है।अमीर वहीं है जिसे पैसा कमाने के बाद भी सुखचैन की नींद आए ओर काया निरोगी रहे ओर कोई दवा नहीं खानी पड़े। उन्होंने कहा कि पहले लोग समझते थे ओर फिर समझाते थे लेकिन आजकल समझना कोई नहीं चाहता सब समझाने में लगे है। जब तक समझेंगे नहीं समझा भी नहीं पाएंगे। म्हारों चारभुजा रो नाथ’ भजन पर झुम उठे लाखों श्रद्धालु कथा के दौरान मंच से ‘म्हारा चारभुजा रो नाथ, जो भी मांग्यो दीजो भर-भर हाथ’ भजन गाया गया तो लाखों महिला श्रद्धालु अपने-अपने स्थानों पर खड़ा होकर झूमती रही। पांडाल के अंदर हो या बाहर हर तरफ भक्ति से ओतप्रोत श्रद्धालु ऐसे भजनों की रसगंगा में डूबे नजर आए। कथा के दौरान मंच से पंडित मिश्रा ने कुछ श्रद्धालुओं के पत्र पढ़े जिसमें बताया गया था कि उनकी समस्याओं का निदान किस तरह शिव भक्ति से हुआ। श्रद्धालु माथे पर मिट्टी लगाकर हुए रवाना श्री शिव महापुराण कथा पांडाल में गत सात दिन से शिव भक्ति में तल्लीन हजारों श्रद्धालु कथा विराम होते ही पांडाल की मिट्टी माथे पर लगा ओर अपने साथ लेकर रवाना हो गए। ये श्रद्धालु भीलवाड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही राजस्थान ओर देश के विभिन्न क्षेत्रों से भी भीलवाड़ा पहुंचे थे। कथा विराम होते ही ऐसे श्रद्धालु अपना सामान लेकर घर पहुंचने के लिए बस स्टेण्ड ओर रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हो गए। श्री शिव महापुराण कथा समिति ने जताया सभी का आभार श्री शिव महापुराण कथा के एतिहासिक सफल आयोजन पर श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति भीलवाड़ा के अध्यक्ष विधायक अशोक कोठारी ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संकटमोचन हनुमान मंदिर के महामण्डलेश्वर बाबूगिरी महाराज की प्रेरणा से ही ये आयोजन हो पाया ओर सभी के सहयोग से इतना विराट आयोजन सम्पन्न हो पाया है। समिति ने कथा के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगी बने सभी बंधुओं ओर संस्थाओं के प्रति भी आभार जताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *