किशनगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान सैकड़ों लीटर अवैध शराब जब्त की गई और 100 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर की जा रही है। मंगलवार को जियापोखर थाना क्षेत्र के बॉर्डर बस्ती, गिलाहाबाड़ी में छापेमारी की गई। इस दौरान पीटर वास्की (लगभग 24 वर्ष) को लगभग 12 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके पर लगभग 100 लीटर अर्धनिर्मित शराब को भी नष्ट कर दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने शराब तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर किया था इससे पहले सोमवार को भी पुलिस ने शराब तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर किया था। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोहित चौधरी को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रोहित चौधरी को कोचाधामन थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। उनके पास से 264.28 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने उनकी कार, नकदी और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया। शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने के निर्देश पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जिले में शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कोचाधामन थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से एक वाहन के जरिए अवैध विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है। इस सूचना की पुष्टि के बाद चरधरिया चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। इसी जांच के परिणामस्वरूप रोहित चौधरी की गिरफ्तारी हुई।
Source link