पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन की सलमान ने की तारीफ:प्रीति जिंटा को बधाई देते हुए कहा- टीम बहुत अच्छा खेल रही है




बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोमवार को एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को उनकी टीम पंजाब किंग्स (PBKS) के IPL 2026 में अब तक के शानदार प्रदर्शन को लेकर बधाई दी। बता दें कि IPL 2026 में PBKS का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। टीम फिलहाल 4 मैचों में 3 जीत और 1 बेनतीजा (No Result) मैच के साथ 7 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सलमान ने लिखा, ‘शाबाश जिंटा! बधाई हो जिंटा, टीम बहुत अच्छा खेल रही है।’
फैंस को पुराने ट्वीट की याद आई सलमान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। दरअसल, फैंस ने इस ट्वीट की तुलना साल 2014 में किए गए सलमान के पुराने पोस्ट से की, जिसमें उन्होंने पूछा था, ‘जिंटा की टीम जीती क्या?’ सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे 12 साल बाद आया सबसे अच्छा सीक्वल बताते हुए फनी रिएक्शन दिए। वहीं, एक यूजर ने कहा, ‘टाइगर जिंटा है।’
दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया सलमान खान और प्रीति जिंटा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें चोरी चोरी चुपके चुपके, जान-ए-मन और हर दिल जो प्यार करेगा शामिल हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। वहीं इसके अलावा एक्टर जल्द ही दिल राजू के साथ एक फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म में नयनतारा भी नजर आएंगी और इसका डायरेक्शन वामशी पेडिपल्ली करेंगे। वहीं, प्रीति जिंटा फिल्म लाहौर 1947 में सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल के साथ नजर आएंगी। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने तैयार किया है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। प्रीति वाइब नाम के एक प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *