जहानाबाद में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी का परीक्षा:डीएम ने परीक्षा सेंटरों का लिया जायजा, 15 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न




जहानाबाद में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का प्रथम चरण मंगलवार को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो गया। जिले के 15 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में लगभग 4 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी (डीएम) अलंकृता पाण्डेय ने आदर्श मध्य विद्यालय, ऊँटा स्थित एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, डीएम ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। प्रशासन के अनुसार, किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार की कोई सूचना नहीं मिली और न ही किसी अभ्यर्थी को निष्कासित किया गया। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अनुमंडल कार्यालय में एक जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। अभ्यर्थी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए दूरभाष संख्या 06114-223013 पर संपर्क कर सकते हैं। निरीक्षण के समय अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) और अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने परीक्षा के निष्पक्ष एवं व्यवस्थित आयोजन को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *