कनाडा के कैलगरी में रेडियो होस्ट पर हमला करने वाले पंजाबी स्टूडेंट ने अदालत में अपना जुर्म कबूल लिया है। पंजाबी स्टूडेंट दिलप्रीत सिंह को जल्दी ही कोर्ट सजा सुना देगा। सजा के बाद दिलप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर दिया जाएगा। दिलप्रीत सिंह ने कैलगरी में 2024 में भारतीय मूल के रेडियो होस्ट ऋषि नागर पर हमला किया था और उसकी आंख में गंभीर चोट आ गई थी। दिलप्रीत उसके रेडियो पर चलाई गई एक न्यूज को लेकर नाराज था। कैलगरी पुलिस ने 2024 में ही दिलप्रीत को कर लिया था गिरफ्तार कैलगरी पुलिस ने आरोपी दिलप्रीत सिंह को 2024 में ही गिरफ्तार कर दिया था। मामला अदालत में पहुंचा तो 14 अप्रैल को उसने अदालत के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कनाडा की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगली तारीख पर उसे सजा सुना दी जाएगी। सजा सुनाने से पहले ‘प्री-सेंटेंस रिपोर्ट’ पेश करने का आदेश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जज पीटर बार्ली ने दिलप्रीत सिंह को दोषी करार दिया है और अब सजा सुनाने से पहले ‘प्री-सेंटेंस रिपोर्ट’ पेश करने का आदेश दिया है। इस साल के अंत तक यह रिपोर्ट पेश की जाएगी और फिर दिलप्रीत सिंह को सजा सुनाई जाएगी। वारदात के कारण से लेकर सजा तक की कहानी सिलसिलेवार जानिए… रेडियो पर चली थी बंदूक लहराने की न्यूज: कनाडा के कैलगरी में साउथ एशियन कम्युनिटी से जबरन वसूली, एक्सटोर्शन पर चर्चा करने के लिए 24 सितंबर 2024 को कुछ लोग एकत्रित हुए। बैठक के बाद पार्किंग में जबरन वसूली को लेकर पीड़ित व एक व्यक्ति में बहस हुई। बहस के दौरान बंदूक लहराने के आरोप लगे। अगले दिन रेडियो होस्ट ने इस खबर को प्रसारित किया था। होस्ट ने हमलावरों को बताया था नगर कीर्तन का हिस्सा: रेडियो होस्ट ने पार्किंग में बंदूक वाली घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसी हरकतें दक्षिण एशियाई समुदाय की छवि खराब करती हैं। होस्ट ने आगे कहा कि 24 सितंबर की घटना में शामिल लोग मई 2022 के ‘नगर कीर्तन’ उत्सव के दौरान हुए एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का भी हिस्सा थे। घटना को नगर कीर्तन से जोड़ने से नाराज: दिलप्रीत सिंह बंदूक की घटना को नगर कीर्तन विरोध प्रदर्शन से जोड़े जाने से नाराज था। उसने क्यों जोड़ा। दिलप्रीत सिंह ने तब सोशल मीडिया पर इस संबंध में पोस्ट डाली। रेडियो होस्ट ने जवाब नहीं दिया तो 29 फरवरी को उसने दोबारा संपर्क किया। उसे रेडियो के दफ्तर में ईमेल करने को कहा गया। एक कार्यक्रम के दौरान कर दिया हमला: उसी दिन रेडियो होस्ट कैलगरी के रियो बैंक्वेट हॉल में एक कार्यक्रम में गए। जब वो अपनी कार की ओर जा रहे थे, तब दिलप्रीत सिंह ने उन्हें रोका। दिलप्रीत सिंह ने ब्रॉडकास्ट को लेकर उनसे बहस की। कोर्ट में पेश दस्तावेजों के अनुसार होस्ट ने उसके साथ जोर से बोला और उसके बाद दिलप्रीत सिंह ने उसके चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे उनका चश्मा गिर गया। होस्ट जमीन पर गिर गए और उनके सिर पर कई वार किए गए, जिसके बाद लोगों ने बीच-बचाव कर हमला रोका। होस्ट की आंख पर गंभीर चोटें आई और आंख खराब होन का खतरा पैदा हुआ। 15 नवंबर को किया गिरफ्तार: मामला कैलगरी पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने जांच की और पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे 15 नवंबर 2024 को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया। अदालत ने जांच करने को कहा और केस की सुनवाई शुरू की। 14 अप्रैल को कबूला जुर्म: दिलप्रीत सिंह ने 14 अप्रैल 2026 को अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने अदालत में माना कि उसने होस्ट पर हमला किया था क्योंकि उसने बंदूक वाली घटना को नगर कीर्तन के दौरान हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन से जोड़ा था। इससे उसकी भावनाएं आहत हुई थी।
Source link