Katihar Honesty Example | Manoj Kumar Returns Rs 8.90 Lakh


कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र स्थित हवाई अड्डा निवासी मनोज कुमार ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उनके बैंक खाते में गलती से 8 लाख 90 हजार रुपये आ गए थे, जिसे उन्होंने बिना देर किए सही व्यक्ति को लौटा दिया।

.

घटना उस समय की है जब मनोज कुमार भागलपुर में एक शादी समारोह में थे। उन्हें एक फोन कॉल आया जिसमें बताया गया कि उनके खाते में गलती से बड़ी रकम ट्रांसफर हो गई है। शुरुआत में उन्हें साइबर ठगी का संदेह हुआ। सावधानी बरतते हुए, उन्होंने अपने परिजनों को बैंक जाकर खाते की जांच करने को कहा।

खाते में वास्तव में 8.90 लाख रुपये जमा हुए थे

बैंक में जांच के बाद पुष्टि हुई कि उनके खाते में वास्तव में 8.90 लाख रुपये जमा हुए थे। इसके बाद मनोज कुमार ने संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया और राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू की।

बुधवार को मनोज कुमार ने सिलीगुड़ी से आए सोनू कुमार राय को चेक के माध्यम से पूरी रकम लौटा दी। सोनू कुमार राय ने बताया कि वह अंबुजा सीमेंट एजेंसी में कार्यरत हैं और यह राशि भुवनेश्वर स्थित कंपनी के मुख्य शाखा के अकाउंटेंट की गलती से ट्रांसफर हुई थी।

”इस पैसे पर मेरा कोई अधिकार नहीं था”

इस घटना के बाद कंपनी ने मनोज कुमार की ईमानदारी की सराहना की। मनोज कुमार ने कहा, “इस पैसे पर मेरा कोई अधिकार नहीं था, इसलिए उसे लौटाना ही सही लगा।” मनोज कुमार के इस कार्य ने समाज के सामने ईमानदारी का एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *