अबोहर की खुईयां सरवर पुलिस ने गश्त के दौरान 20 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला और उसके ससुर को अरेस्ट किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला हवलदार राजपाल कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम कल रात गांव तूतवाला के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर आ रहे एक महिला और एक युवक को संदिग्ध देखकर रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान गांव तूतवाला निवासी जोगिंदर सिंह पुत्र हरनाम सिंह और सुखविंदर कौर पत्नी सुरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ससुर-बहू को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस उनसे हेरोइन के स्रोत और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इस बारे में गहनता से पूछताछ करेगी। पुलिस कर रही मामले की जांच डीएसपी ने यह भी बताया कि महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। इधर पकड़े गए ससुर जोगिदर सिंह ने बताया कि बेटे की तीन साल पहले मौत हो गई थी इसके बाद वह अपनी मेहनत से उसके दो बच्चों व परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसकी बहू को किसी का फोन आया जिसने उसे लालच देकर गुमराह कर लिया और उसे नहीं पता कि वह कब से चिट्टा बेचती है, कल जब वे खेत में काम कर रहा था तो उसकी बहू ने फोन करके उसे बुलाया जब वे दोनों आ रहे थे तो उसे यह भी नही पता था कि उसकी बहू के पास चिट्टा है लेकिन पुलिस ने उन दोनों को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है जबकि उसका चिट्टे से लेनादेना नहीं है।
Source link