बीकानेर में ऊर्जा क्षेत्र को मिली नई मजबूती:400 केवी जीएसएस की क्षमता बढ़कर 1130 एमवीए, बिजली आपूर्ति सुधरेगी




बीकानेर में बिजली आपूर्ति को और अधिक मजबूत व विश्वसनीय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रायसर–जयपुर रोड स्थित 400 केवी ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) की क्षमता 630 एमवीए से बढ़ाकर 1130 एमवीए कर दी गई है। इससे परिवर्तन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से अधिक स्थिर और निर्बाध होगी। नया 500 एमवीए ट्रांसफॉर्मर किया गया स्थापित प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि जीएसएस पर 400/220 केवी का 500 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। इसके शुरू होने से तकनीकी क्षमता में बढ़ोतरी के साथ उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता की बिजली मिलेगी। वोल्टेज समस्या और ट्रिपिंग में आएगी कमी इस अपग्रेड के बाद क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही वोल्टेज की समस्या, बार-बार ट्रिपिंग और लोड कटौती में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। इससे घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। 6 अन्य स्टेशनों पर भी होगा सकारात्मक असर इस जीएसएस से जुड़े आसपास के 6 अन्य 220 केवी स्टेशनों पर भी लोड का संतुलन बेहतर होगा। इससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की निरंतरता और स्थिरता बढ़ेगी। किसानों और उद्योगों को मिलेगा लाभ तेजी से बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए यह उन्नयन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। किसानों को सिंचाई के लिए नियमित और पर्याप्त बिजली मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। वहीं उद्योगों को भी निर्बाध बिजली मिलने से उत्पादन क्षमता में सुधार होगा। इस परियोजना से अक्षय ऊर्जा की निर्बाध निकासी भी सुनिश्चित होगी, जिससे राज्य की ऊर्जा व्यवस्था और मजबूत होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *