झालावाड़: पालना गृह में मिले नवजात की मौत:प्रीमेच्योर बच्ची का नगर परिषद ने किया अंतिम संस्कार




झालावाड़ के जनाना अस्पताल के पालना गृह में मिली एक अज्ञात प्रीमेच्योर नवजात बच्ची की बुधवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार सुबह झालावाड़ नगर परिषद के कर्मचारियों ने बच्ची का अंतिम संस्कार किया। एसआरजी अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले झालावाड़ के महिला अस्पताल के पालना गृह में किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस नवजात शिशु को छोड़ा था। अस्पताल कर्मियों को सूचना मिलते ही बच्ची को तत्काल पालना गृह से एनआईसीयू में भर्ती कराया गया। नवजात बच्ची की हालत गंभीर थी और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टरों ने बताया कि प्रीमेच्योर होने के कारण बच्ची बहुत कमजोर थी और उसका वजन भी काफी कम था। अस्पताल में लगातार उसका इलाज किया जा रहा था, लेकिन इलाज के दौरान बुधवार शाम उसने दम तोड़ दिया।
अस्पताल पुलिस चौकी ने बच्ची के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। अस्पताल चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार नगर परिषद के माध्यम से शुक्रवार को किया गया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष शिवराज सिंह हाड़ा ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की है। फिलहाल, यह नवजात शिशु किसका था और इसे पालना गृह में कौन छोड़ गया था, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *